जेओए चुनाव: 27 मई को होगा झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन का चुनाव, तैयारी में जुटे हैं उम्मीदवार

रांची : झारखंड ओलिंपिक संघ का चुनाव 27 मई को होना है. इसमें कौन वोट देंगे, ये भी तय हो चुका है. उनकी लिस्ट भी जारी की जा चुकी है. लेकिन अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों के लिए चार साल तक ऑफिस बेरर होना जरूरी है. अगर बीच में कहीं रुकावट आती […]
रांची : झारखंड ओलिंपिक संघ का चुनाव 27 मई को होना है. इसमें कौन वोट देंगे, ये भी तय हो चुका है. उनकी लिस्ट भी जारी की जा चुकी है. लेकिन अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों के लिए चार साल तक ऑफिस बेरर होना जरूरी है. अगर बीच में कहीं रुकावट आती है, तो उम्मीदवार चुनाव लड़ने के योग्य नहीं होगा. वहीं जेओए चुनाव के लिए नॉमिनेशन हो चुका है और उम्मीदवार वोटरों को अपने खेमे में करने की तैयारी में जुट गये हैं. चुनाव जेओए के नियमावली के अनुसार ही कराया जायेगा. इसके लिए इलेक्शन कमीशन के पूर्व डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है.
18 खेल संघ के 83 मेंबर डालेंगे वोट
जेओए चुनाव में कौन वोट डालेगा, ये भी तय हो चुका है. रिटर्निंग अधिकारी ने इसके लिए संघ और उनके पदाधिकारी व बाकी 83 लोगों के नाम तय कर दिये हैं. राज्य में कुल 18 खेल संघ हैं. शूटिंग के जो दो संघ हैं. दोनों को एक-एक वोट का अधिकार दिया गया है. हॉकी झारखंड की सावित्री पूर्ति व विश्वासी पूर्ति को वोट देने का अधिकार दिया गया है. इनके अलावा झारखंड एथलेटिक्स संघ, झारखंड बैडमिंटन संघ, बास्केटबॉल संघ, बॉलिंग संघ, साइकिलिंग संघ, इक्वेस्ट्रीयन (घुड़सवारी) संघ, फेसिंग संघ, फुटबॉल संघ, जिम्नास्टिक संघ, हैंडबॉल संघ, आइस हॉकी संघ, आइस स्केटिंग संघ, कयाकिंग एंड केनोइंग संघ, लुग संघ, मॉडर्न पेनथॉलन एसोसिएशन ऑफ झारखंड, नेटबॉल संघ, रोइंग संघ, रग्बी संघ, स्क्वैश रेकैट संघ, झारखंड स्टेट राइफल संघ, ताइक्वांडो संघ, टेनिस संघ, ट्राइथलॉन संघ, वॉलीबॉल संघ, विंटर गेम्स संघ, वेटलिफ्टिंग संघ, वुशु संघ, याटिंग संघ और कबड्डी संघ शामिल हैं.
केवल एक एजीएम
जेओए का चुनाव 2009 में कराया गया था. इसके चार साल बाद झारखंड ओलिंपिक संघ का एजीएम कराया गया था. वहीं 2013 के बाद एक बार भी जेओए ने एजीएम करवाना जरूरी नहीं समझा. इस बीच 13 मई 2017 को जेओए प्रेसीडेंट आरके आनंद रांची पहुंचे थे और जेओए की मीटिंग हुई थी. 90 प्रतिशत सदस्यों का मत था कि चुनाव हो.
सभी पदों के लिए होंगे चुनाव
जेओए की नियमावली के अनुसार चुनाव लड़ने के लिए कुछ बाध्यताएं भी हैं. इनमें प्रेसीडेंट, सेक्रेटरी और ट्रेजरर का चुनाव वही व्यक्ति लड़ सकता है, जो लगातार चार साल तक ऑफिस बेरर रहा हो. हालांकि बाकी पदों पर चुनाव लड़ने की कोई बाध्यता नहीं है. नियमों के अनुसार जेओए के वर्तमान महासचिव एसएम हाशमी इन तीनों पदों में से किसी पर भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. चार साल में वे आठ महीने जेल में रह चुके हैं.
क्या कहते हैं वर्तमान अधिकारी
चुनाव होने चाहिए और इसमें सभी को लड़ने का हक है. कौन चुनाव के योग्य है, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. चुनाव की तैयारी भी चल रही है.
आरके आनंद, जेओए प्रेसीडेंट
एसोसिएशन की इमेज बदलने की जरूरत है और इसलिए चुनाव कराना भी जरूरी है. जो गाइडलाइन है, चुनाव में उसी का पालन किया जायेगा.
शिवेंद्र दुबे, कार्यकारी सचिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










