दुबई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना- माटकोवस्की

दुबई : भारत के रोहन बोपन्ना ने सत्र के अपने चौथी जोड़ीदार पोलैंड के मार्सिन माटकोवस्की के साथ मिलकर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. बोपन्ना और माटकोवस्की की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस 2,617,160 डालर इनामी हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के फ्लोरिन […]
दुबई : भारत के रोहन बोपन्ना ने सत्र के अपने चौथी जोड़ीदार पोलैंड के मार्सिन माटकोवस्की के साथ मिलकर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. बोपन्ना और माटकोवस्की की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस 2,617,160 डालर इनामी हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के फ्लोरिन मार्जिया और सर्बिया के विक्टर ट्रोइस्की को 6-3, 6-4 से हराया. बोपन्ना का यह इस सत्र में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
उन्होंने सत्र के शुरु में हमवतन जीवन नेदुचेझियन के साथ मिलकर चेन्नई ओपन का खिताब जीता था. बोपन्ना और माटकोवस्की ने पहले दौर में इवान डोडिग और मार्सेल ग्रैनोलर्स की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 5-7, 6-3, 11-9 से हराकर उलटफेर किया था. सेमीफाइनल में बोपन्ना और माटकोवस्की का मुकाबला लिएंडर पेस और उनके स्पेनिश जोड़ीदार गुलेरमो गर्सिया लोपेज से हो सकता है. पेस और लोपेज को क्वार्टर फाइनल में कनाडा डेनियल नेस्टर और फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलिन से भिड़ना है. एकल में कोई भारतीय नहीं खेल रहा है. प्रजनेश गुणेश्वरन क्वालीफाईंग के पहले दौर में रोमानिया के मारियास कोपिल से 2-6, 2-6 से हार गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










