साल की शुरुआत पीबीएल और सैयद मोदी खिताब जीतकर खुश हूं : सिंधु

Published at :30 Jan 2017 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
साल की शुरुआत पीबीएल और सैयद मोदी खिताब जीतकर खुश हूं : सिंधु

लखनऊ : ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु नये सत्र की शुरुआत सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में खिताब जीत से करके काफी खुश हैं और वह अहम टूर्नामेंट जैसे आल इंग्लैंड और विश्व चैम्पियनशिप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म हासिल करने की कोशिश करेंगी. सिंधु ने सैयद मोदी खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘मैं […]

विज्ञापन

लखनऊ : ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु नये सत्र की शुरुआत सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में खिताब जीत से करके काफी खुश हैं और वह अहम टूर्नामेंट जैसे आल इंग्लैंड और विश्व चैम्पियनशिप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म हासिल करने की कोशिश करेंगी.

सिंधु ने सैयद मोदी खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘मैं इस ट्रॉफी को जीतकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह मेरे लिये 2017 में पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है. मैं साल की शुरुआत पहले प्रीमियर बैडमिंटन लीग और यहां ग्रां प्री गोल्ड में जीत से करके काफी खुश हूं. ग्रेगोरिया मरिस्का उभरती हुई खिलाड़ी हैं और वह काफी बढिया खेली. ”

सिंधु 2014 में भी यहां खिताब जीतने के करीब पहुंची थी लेकिन हमवतन और दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल से फाइनल्स में हार गयी थीं. उन्होंने पहले कहा था, ‘‘इस टूर्नामेंट के बाद आल इंग्लैंड टूर्नामेंट होगा. मुझे इसके लिये अच्छी तैयारी करनी होगी और मुझे अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म के लिये कडी मेहनत करनी होगी. यह बड़ा टूर्नामेंट है. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola