सेरेना ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब, वीनस को हरा कर रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम पर कब्‍जा

Published at :29 Jan 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
सेरेना ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब, वीनस को हरा कर रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम पर कब्‍जा

मेलबर्न : सेरेना विलियम्स ने शनिवार को इतिहास रचा, जब उन्होंने अपनी बहन वीनस विलियम्स को ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला एकल फाइनल में हरा कर स्टेफी ग्राफ को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. साथ ही वह दुनिया की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी भी बन गयी. सेरेना ने दबदबा बनाते हुए अपनी […]

विज्ञापन

मेलबर्न : सेरेना विलियम्स ने शनिवार को इतिहास रचा, जब उन्होंने अपनी बहन वीनस विलियम्स को ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला एकल फाइनल में हरा कर स्टेफी ग्राफ को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. साथ ही वह दुनिया की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी भी बन गयी. सेरेना ने दबदबा बनाते हुए अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वियों में से एक वीनस को 6-4, 6-4 से हरा कर मेलबर्न पार्क पर सातवां खिताब जीतने के साथ ओपन युग में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने अपना पहला खिताब जीतने के लगभग 18 साल बाद यह उपलब्धि हासिल की.

35 साल की सेरेना ने स्टेफी के 22 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी पिछले साल विंबलडन के दौरान की थी और अब वह मारग्रेट कोर्ट के सर्वकालिक 24 ग्रैंडस्लैम खिताब से सिर्फ एक पीछे हैं. वीनस के खिलाफ सेरेना का फाइनल देने के लिए मारग्रेट भी प्रेजिडेंट बाक्स में मौजूद थी.

इस खिताब की बदौलत सेरेना एक बार फिर दुनिया की नंबर एक खिलाडी बन गई. एंजेलिक कर्बर ने पिछले साल सितंबर में सेरेना के साढ़े तीन साल तक शीर्ष पर बने रहने के क्रम को तोड़ा था. टेनिस कोर्ट पर सेरेना और वीनस एक दूसरे की बडी प्रतिद्वंद्वी रही हैं. मेलबर्न में 19 साल पहले जब सेरेना ने ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया था जो दूसरे दौर में ही उनकी किशोर बहन वीनस ने उन्हें हरा दिया था. इसके बाद दोनों खिलाडियों ने एक दूसरे के खिलाफ नौ मेजर फाइनल खेले और इस दौरान काफी उतार चढ़ाव भी देखे.
तेरहवीं वरीय वीनस ने 36 साल की उम्र में 2009 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन अपना सातवां मेजर खिताब नहीं जीत पाई. यह अमेरिकी 2009 में विंबलडन के फाइनल में पहुंची थी.
दोनों खिलाडियों ने मैच में धीमी शुरुआत की और शुरुआत चार गेम में दोनों खिलाडियों की सर्विस टूटी. सेरेना ने हालांकि महत्वपूर्ण ब्रेक के साथ 4-3 की बढ़त बनाई और फिर ऐस के साथ अपनी सर्विस पर पहला सेट जीता.
सेरेना ने दूसरे सेट में बेहतर शुरुआत की. पहले दो गेम में दोनों खिलाडियों ने अपनी सर्विस बचाई. सेरेना ने तीसरे गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट हासिल किए लेकिन वीनस ने इन्हें बचा लिया. इसके बाद स्कोर 3-3 से बराबर था. सेरेना ने इसके बाद वीनस की सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त बनाई और फिर सेट, मैच और खिताब अपने नाम किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola