साइना मलेशिया मास्टर्स खिताब से एक जीत दूर

सरावक (मलेशिया) : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हांगकांग की यिप पुई यिन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करते हुए आज यहां 120,000 डालर ईनामी राशि के मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में प्रवेश किया. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना ने एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीय यिन को […]
सरावक (मलेशिया) : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हांगकांग की यिप पुई यिन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करते हुए आज यहां 120,000 डालर ईनामी राशि के मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में प्रवेश किया.
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना ने एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीय यिन को 21-13 21-10 से शिकस्त दी. पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का सामना अब फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा जिन्होंने दूसरी वरीय चेयुंग यि को दूसरे सेमीफाइनल में एक घंटे 16 मिनट में 21-19 20-22 21-18 से मात दी.
इस मैच से पहले साइना का यिन के खिलाफ जीत का रिकार्ड 6-2 था, जिसने पिछली बार 2010 एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी को मात दी थी. इस तरह साइना ने उसके खिलाफ अपना रिकार्ड सात जीत का कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




