...जब खेल मंत्री विजय गोयल के ट्वीट पर भड़क उठीं दंगल की अभिनेत्री जायरा

नयी दिल्ली : खेल मंत्री विजय गोयल ने ‘दंगल’ फिल्म की अभिनेत्री जायरा वसीम की तुलना एक पेंटिंग से की थी, जिसमें एक महिला बुर्का पहने हुए है लेकिन अभिनेत्री ने उनकी इस तुलना को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनको ‘अभद्र चित्रण’ से नहीं जोडा जाना चाहिए.गोयल ने एक प्रदर्शनी में लगी […]
नयी दिल्ली : खेल मंत्री विजय गोयल ने ‘दंगल’ फिल्म की अभिनेत्री जायरा वसीम की तुलना एक पेंटिंग से की थी, जिसमें एक महिला बुर्का पहने हुए है लेकिन अभिनेत्री ने उनकी इस तुलना को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनको ‘अभद्र चित्रण’ से नहीं जोडा जाना चाहिए.गोयल ने एक प्रदर्शनी में लगी एक तस्वीर को पोस्ट किया, जिसमें बुर्का पहनी हुई एक महिला को दिखाया गया है. तस्वीर के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘‘यह पेंटिंग जायरा वसीम की तरह की कहानी कहती है.
पिंजरा तोडकर हमारी बेटियां बढने लगी हैं आगे.’ हालांकि उनका ये पोस्ट जायरा को पसंद नहीं आया और उन्होंने लिखा, ‘‘विजय गोयल सर, पूरे सम्मान के साथ मैं कहना चाहूंगी कि मैं इससे सहमत नहीं हूं. मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप मुझे इस तरह के अभद्र चित्रण से ना जोडे।’ उन्होंने कहा, ‘‘हिजाब सुंदर और आजाद होते हैं.’ जायरा ने कहा, ‘‘विजय गोयल सर, इस पेंटिंग में जिस कहानी को चित्रित किया गया है, उसका दूर-दूर तक मेरे से कोई लेना-देना नहीं है.’ जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के बाद हाल ही में जायरा विवादों के केंद्र में आ गयी थीं. गोयल ने तत्काल अपने ट्वीट का बचाव करते हुए लिखा, ‘‘आपने गलत समझा. मैंने आपके कार्य की सराहना की और कहा कि बुराई वाले पितृसत्तात्मक विचारों को हतोत्साहित किया जाना चाहिए.’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप अब तक समझ नहीं पायी हैं. खैर, आपको शुभकामनाएं. मैं आपके कार्य की सराहना करता हूं. आशा है हम जल्द मिलेंगे और बातचीत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










