ePaper

साइना, जयराम मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 19 Jan 2017 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
साइना, जयराम मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

सारावाक : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और अजय जयराम सत्र के पहले मलेशियाई मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने इंडोनेशिया की हाना रामादिनी को 21.17, 21.12 से मात दी. अब उसका सामना इंडोनेशिया […]

विज्ञापन

सारावाक : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और अजय जयराम सत्र के पहले मलेशियाई मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने इंडोनेशिया की हाना रामादिनी को 21.17, 21.12 से मात दी. अब उसका सामना इंडोनेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त फित्रियानी फित्रियानी से होगा.

छठी वरीयता प्राप्त जयराम ने चीनी ताइपै के सुएह सुआन को 21.12, 15.21, 21.15 से शिकस्त दी. महिला युगल में अपर्णा बालन और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी को दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै की चियांग केइ सिन और हुंग शिह हान ने 21.18, 21.14 से मात दी.

पुरुष युगल में रियो ओलंपिक खेल चुके मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी भी इंडोनेशिया के हेंड्रा अपरिडा गुनावन और मारकिस किडो से 17.21, 21.18, 12.21 से हारकर बाहर हो गई.

अर्जुन एम आर और रामचंद्रन श्लोक को हांगकांग के ला चेउक हिम और ली चुन हेइ ने 21.14, 21.17 से हराया. भारत की प्राजक्ता सावंत और मलेशिया के योगेंद्रन कृष्णन को आठवीं वरीयता प्राप्त सिंगापुर के योंग केइ टैरी और वेइ हान तान की जोड़ी ने 21.17, 21.17 से हराया. ज्वाला गुट्टा और मनु अत्री को इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और ग्लोरिया इमैन्युएले ने 21.18, 21.10 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola