एक दशक बाद फीफा रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर भारत

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम ने पिछले एक दशक में अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल की. टीम आज जारी सूची में 129वें स्थान पर पहुंच गयी. भारतीय टीम ने दो साल से कम समय में 42 पायदान की छलांग लगायी. पिछला साल भारत के लिये काफी फायदेमंद रहा जिसमें उसने पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों […]
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम ने पिछले एक दशक में अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल की. टीम आज जारी सूची में 129वें स्थान पर पहुंच गयी. भारतीय टीम ने दो साल से कम समय में 42 पायदान की छलांग लगायी. पिछला साल भारत के लिये काफी फायदेमंद रहा जिसमें उसने पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नौ में जीत दर्ज की. सितंबर में मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में 114वीं रैंकिंग की प्यूर्तो रिको के खिलाफ जीत वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रही.
राष्ट्रीय कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा कि यह ‘पूरी तरह से टीम का प्रयास’ है जिससे भारत ने दिसंबर 2005 के बाद से अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की जो तब 127वीं थी. कांस्टेनटाइन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे दो वर्ष काफी शानदार रहे जबकि परिणाम मिश्रित रहे. हमने वही हासिल किया जो हमने कहा कि हम हासिल करेंगे. हमारी रैंकिंग 2005 के बाद सर्वश्रेष्ठ है जो भारतीय फुटबॉल के लिये निश्चित रुप से शानदार है. हालांकि मैं जहां भारतीय फुटबाल को ले जाना चाहता हूं, उसके लिये अभी लंबा सफर तय करना है. लेकिन मैं कह सकता हूं कि हमने अपनी यात्रा शुरू कर दी है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




