नंबर वन का रुतबा छिनते ही जोकोविच ने कोच बोरिस बेकर से अलग होने का फैसला किया

न्यूयार्क : नोवाक जोकोविच और उनके कोच बोरिस बेकर ने तीन सत्र में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद अब अलग होने का फैसला किया है.जोकोविच ने कल फेसबुक पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने कहा ,‘‘ हमने जिस लक्ष्य को लेकर साथ काम […]
न्यूयार्क : नोवाक जोकोविच और उनके कोच बोरिस बेकर ने तीन सत्र में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद अब अलग होने का फैसला किया है.
जोकोविच ने कल फेसबुक पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला किया है.
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने जिस लक्ष्य को लेकर साथ काम करने का फैसला किया था , वह पूरा हो चुका है. मैं उनके सहयोग, टीमवर्क, प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं.’ जोकोविच 12 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीत चुके हैं जबकि रोजर फेडरर ने 17, पीट सम्प्रास और रफेल नडाल ने 14 खिताब जीते हैं. जोकोविच ने 12 में से छह खिताब बेकर के साथ जीते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




