खेल मंत्री ने अरुणिमा को बधाई दी

Published at :16 Jul 2013 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
खेल मंत्री ने अरुणिमा को बधाई दी

नयी दिल्ली: खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने कृत्रिम पैर के साथ माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला बनने के लिए आज अरुणिमा सिन्हा को बधाई दी. जितेंद्र सिंह ने बयान में कहा, “माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए बधाई. यह शानदार उपलब्धि विपरीत हालात के बावजूद आपके जज्बे और साहस को दर्शाती […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने कृत्रिम पैर के साथ माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला बनने के लिए आज अरुणिमा सिन्हा को बधाई दी.

जितेंद्र सिंह ने बयान में कहा, “माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए बधाई. यह शानदार उपलब्धि विपरीत हालात के बावजूद आपके जज्बे और साहस को दर्शाती है.”उन्होंने कहा, “आपके प्रयास और उपलब्धि दिखाते हैं कि शारीरिक विकलांगता उपलब्धि और गौरव हासिल करने में बाधा नहीं है. यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के एथलीटों के लिए प्रेरणा होगी.

“ छब्बीस वर्षीय अरुणिमा ने काठमांडो से एवरेस्ट के शिखर तक का अपना सफर 52 दिन में पूरा किया. राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी अरुणिमा ने दो साल पहले उस समय अपना दायां पैर गंवा दिया था जब कुछ लोगों ने बरेली में उन्हें चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola