सानिया रैंकिंग में नंबर एक, मयनेनी करियर की सर्वश्रेष्ठ 137वें स्‍थान पर

Published at :12 Sep 2016 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया रैंकिंग में नंबर एक, मयनेनी करियर की सर्वश्रेष्ठ 137वें स्‍थान पर

नयी दिल्ली : अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में पहली बार जगह बनाने वाले साकेत मयनेनी एटीपी की आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 137वीं रैंकिंग पर पहुंच गये. स्पेन के खिलाफ डेविस कप में भारत की अगुवाई करने वाले 28 वर्षीय मयनेनी ने क्वालीफाईंग राउंड में तीन मैच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में पहली बार जगह बनाने वाले साकेत मयनेनी एटीपी की आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 137वीं रैंकिंग पर पहुंच गये. स्पेन के खिलाफ डेविस कप में भारत की अगुवाई करने वाले 28 वर्षीय मयनेनी ने क्वालीफाईंग राउंड में तीन मैच जीतकर अमेरिकी ओपन के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया था. इससे उन्हें छह पायदान का फायदा हुआ और वह एकल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं.

पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे युकी भांबरी को हालांकि इसका बड़ा नुकसान हुआ और वह 48 स्थान नीचे 219वें नंबर पर खिसक गये. अब वह रामकुमार रामनाथन के बाद तीसरे नंबर के भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं. रामनाथन एक पायदान नीचे 203वें स्थान पर हैं. इनके बाद अगला नंबर युवा सुमित नागल का आता है जो 380वें स्थान पर है. उन्होंने इटली के रैगियो इमिलिया में 10,000 डालर इनामी फ्यूचर्स प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचकर 14 पायदान की छलांग लगायी. युगल में रोहन बोपन्ना एक पायदान नीचे 18वें स्थान पर खिसक गये हैं. उनके बाद लिएंडर पेस (63) और दिविज शरण (64) का नंबर आता है.

दिविज पांच पायदान आगे बढ़े हैं. पुरव राजा पहले की तरह 73वें स्थान पर हैं. बोपन्ना घुटने की चोट के कारण डेविस कप से भी हट गये हैं. डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा (9730) अब भी दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी हुई है लेकिन अब उनकी मार्टिना हिंगिस (9725) पर केवल पांच अंक की बढ़त है. एकल में अंकिता रैना भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ 292वें रैंकिंग पर हैं. वह तीन पायदान नीचे खिसकी है. उनके बाद प्रेरणा भांबरी (408) और स्नेहादेवी रेड्डी (489) का नंबर आता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola