विश्व कुश्ती रैंकिंग : साक्षी टॉप 5 में पहुंची

नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक में कांस्य पदक की बदौलत साक्षी मलिक ने नवीनतम यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाईटेड विश्व कुश्ती) रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बना ली है और अब महिला 58 किग्रा वर्ग में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर हैं. ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी साक्षी को इससे पहले कोई […]
नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक में कांस्य पदक की बदौलत साक्षी मलिक ने नवीनतम यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाईटेड विश्व कुश्ती) रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बना ली है और अब महिला 58 किग्रा वर्ग में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर हैं. ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी साक्षी को इससे पहले कोई रैंकिंग हासिल नहीं थी.
ओलंपिक के दौरान क्वार्टर फाइनल में घुटने की चोट के कारण बाहर हुई एक अन्य भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 48 किग्रा वर्ग में दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गई है. पुरुष फ्रीस्टाइल में संदीप तोमर और बजरंग पूनिया ही भारतीय पहलवानों में शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. ओलंपिक में शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हुए संदीप 57 किग्रा वर्ग में 15वें जबकि बजरंग 61 किग्रा वर्ग में 18वें स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










