ePaper

जिम्मेदारी बढ़ गयी है, मुझे और कड़ी मेहनत करने की जरुरत : सिंधु

Updated at : 07 Sep 2016 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
जिम्मेदारी बढ़ गयी है, मुझे और कड़ी मेहनत करने की जरुरत : सिंधु

मुंबई : ओलंपिक रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मानना है कि सुर्खियों में रहने के बाद अब उन पर अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ गयी है और उन्हें और कड़ी मेहनत करने की जरुरत है. सिंधु ने कहा, ‘‘अब से सभी की निगाह मेरे पर रहेगी […]

विज्ञापन

मुंबई : ओलंपिक रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मानना है कि सुर्खियों में रहने के बाद अब उन पर अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ गयी है और उन्हें और कड़ी मेहनत करने की जरुरत है.

सिंधु ने कहा, ‘‘अब से सभी की निगाह मेरे पर रहेगी और जिम्मेदारियां (अपेक्षाएं) बढ़ गयी है. यह केवल शुरुआत है और मुझे कड़ी मेहनत करने की जरुरत है.” रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद का आज यहां गैर लाभकारी संगठन ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) ने सम्मानित किया. इस अवसर पर सिंधु के माता पिता और पूर्व वालीबाल खिलाड़ी पी वी रम्मना और विजय को भी सम्मानित किया गया. सिंधु ने कहा, ‘‘मैं अपनी उपलब्धियों से बहुत खुश हूं.

मैंने लगातार दो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीते. जब मैंने पहला कांस्य पदक : विश्व चैंपियनशिप में जीता था तो लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया था. और अब जिम्मेदारियां बढ़ गयी हैं. ओलंपिक चार साल में एक बार होता है. अभी काफी कुछ हासिल करना है. ” यह 21 वर्षीय खिलाड़ी रियो ओलंपिक में महिला एकल फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गयी थी.

सिंधु ने कहा, ‘‘वह कुल मिलाकर अच्छा मैच था. वह उसका (मारिन) दिन था और उसने अच्छा खेल दिखाया. पहले दौर से मुकाबले कड़े थे. कोई भी मैच आसान नहीं था. मैंने एक बार में एक मैच पर ध्यान दिया. गोपी सर ने मुझसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और नैसर्गिक खेल खेलने के लिये कहा था. मुझे हमेशा उनका समर्थन मिला और वे मुझे प्रेरित करते रहे हैं. मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की थी और हम प्रत्येक मैच से पहले उसकी बहुत अच्छी तैयारी करते थे. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola