देवेंद्र फडणवीस ने सिंधु 75 लाख और गोपीचंद को 25 लाख का चेक सौंपा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2016 8:39 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और उनके मेंटर तथा मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को आज यहां महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ ने सम्मानित किया. सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और खेल मंत्री विनोद तावडे मौजूद थे. फडणवीस ने सिंधु को 75 लाख का और कोच गोपीचंद को 25 […]
विज्ञापन
मुंबई : रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और उनके मेंटर तथा मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को आज यहां महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ ने सम्मानित किया. सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और खेल मंत्री विनोद तावडे मौजूद थे. फडणवीस ने सिंधु को 75 लाख का और कोच गोपीचंद को 25 लाख का चेक सौंपा.
विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी. सिंधु ने महिला एकल के फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










