डबल्स मुकाबले में सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में

न्यूयार्क : सानिया मिर्जा और बारबारा स्ट्राइकोवा ने यहां निकोल गिब्स और नाओ हिबिनो की जोड़ी को शिकस्त देकर अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम के महिला युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी ने कल यहां खेले गये तीसरे राउंड के मैच में अमेरिकी-जापानी जोडी को 6 – 4 , 7 – 5 […]
न्यूयार्क : सानिया मिर्जा और बारबारा स्ट्राइकोवा ने यहां निकोल गिब्स और नाओ हिबिनो की जोड़ी को शिकस्त देकर अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम के महिला युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी ने कल यहां खेले गये तीसरे राउंड के मैच में अमेरिकी-जापानी जोडी को 6 – 4 , 7 – 5 से शिकस्त दी. अब इस सातवीं वरीय जोड़ी का सामना आज खेले जाने वाले क्वार्टरफाइनल में कैरोलिना गार्सिया और क्रिस्टिना मलाडेनोविच की शीर्ष वरीय फ्रांसिसी जोडी से होगा.
टूर्नामेंट में सिर्फ सानिया ही एकमात्र भारतीय खिलाडी बची है क्योंकि रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस अपने अपने मिश्रित युगल जोडीदारों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. गत चैम्पियन पेस और उनकी स्विस जोडीदार मार्टिना हिंगिस दूसरे राउंड में कोको वांदेवेघे और राजीव राम की अमेरिका की सातवीं वरीय जोडी से हारकर बाहर हो गयी थी.
कल बोपन्ना और उनकी जोडीदार गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल में चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें कनाडा के रोबर्ट फराह और जर्मनी के अन्ना लेना ग्रोएनफील्ड से 6-1 2-6 8-10 से पराजय का मुंह देखना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




