सानिया मिर्जा ने पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस से छीना खिताब और नंबर एक रैंकिंग
Updated at : 22 Aug 2016 1:23 PM (IST)
विज्ञापन

सिनसिनाटी : भारत की सानिया मिर्जा सिनसिनाटी फाइनल में बारबरा स्ट्राइकोवा के साथ मिलकर अपनी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को 7-5, 6-4 से हराकर डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में अकेले शीर्ष पर पहुंच गयी हैं. सानिया और स्विट्जरलैंड की हिंगिस ने अपनी सफल जोडी का अंत पिछले महीने संयुक्त रुप से नंबर एक […]
विज्ञापन
सिनसिनाटी : भारत की सानिया मिर्जा सिनसिनाटी फाइनल में बारबरा स्ट्राइकोवा के साथ मिलकर अपनी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को 7-5, 6-4 से हराकर डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में अकेले शीर्ष पर पहुंच गयी हैं.
सानिया और स्विट्जरलैंड की हिंगिस ने अपनी सफल जोडी का अंत पिछले महीने संयुक्त रुप से नंबर एक के रूप में किया था. सानिया और हिंगिस ने एक साथ मिलकर 14 खिताब जीते जिसमें तीन ग्रैंडस्लैम भी शामिल रहे.
रियो ओलंपिक में टीमिया बाकसिंजस्की के साथ मिलकर स्विट्जरलैंड के लिए महिला युगल का रजत पदक जीतने के बाद हिंगिस यहां आयी थी.हिंगिस और सानिया की जोड़ी टूट चुकी है लेकिन ये दोनों सिंगापुर में अक्तूबर में सत्रांत होने वाली डब्ल्यूटीए टूर चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




