अभ्यास मैच में भूटान से खेलेगा भारत

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम 13 अगस्त को अनधिकृत अभ्यास मैच में भूटान से खेलेगी जबकि उसका अमेरिका का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है. भारत की 23 सदस्यीय टीम दिल्ली में अभ्यास कर रही है. राष्ट्रीय कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने एआईएफएफ की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ हम निराश थे कि अमेरिका दौरा नहीं […]
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम 13 अगस्त को अनधिकृत अभ्यास मैच में भूटान से खेलेगी जबकि उसका अमेरिका का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है. भारत की 23 सदस्यीय टीम दिल्ली में अभ्यास कर रही है.
राष्ट्रीय कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने एआईएफएफ की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ हम निराश थे कि अमेरिका दौरा नहीं हो सका. ऐसे हालात में हमारे लिये कोई मैच खेलना जरुरी है और हम इतने कम समय में एक मैच आयोजित करने में कामयाब रहे.”
उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास 23 खिलाडियों की टीम है जिसने पिछले दो तीन महीने से अभ्यास नहीं किया है. इनमें से कई युवा हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव की जरुरत है.” इस बीच कुछ खिलाड़ी और स्टाफ कल फूड पाइजनिंग का शिकार हो गया. टीम 26 जुलाई से दिल्ली में अभ्यास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










