ePaper

रियो ओलंपिक : अतिरिक्त कुर्सियां, टीवी सेट खरीदेगा भारतीय दल

Updated at : 03 Aug 2016 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
रियो ओलंपिक :  अतिरिक्त कुर्सियां, टीवी सेट खरीदेगा भारतीय दल

रियो डि जिनेरियो : ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के अतिरिक्त कुर्सियां और टीवी सेट मुहैया कराने में असमर्थता जताने के बाद भारतीय ओलंपिक दल के प्रमुख राकेश गुप्ता ने अब भारतीय दूतावास के जरिये इन्हें खरीदने का फैसला किया है. गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हॉकी टीम ने अतिरिक्त कुर्सियां और टीवी सेट […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के अतिरिक्त कुर्सियां और टीवी सेट मुहैया कराने में असमर्थता जताने के बाद भारतीय ओलंपिक दल के प्रमुख राकेश गुप्ता ने अब भारतीय दूतावास के जरिये इन्हें खरीदने का फैसला किया है.

गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हॉकी टीम ने अतिरिक्त कुर्सियां और टीवी सेट मुहैया कराने का आग्रह किया था. मैंने आयोजन समिति से इस बारे में बात की और उन्हें पत्र भी लिखा. ” उन्होंने कहा, ‘‘आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने जवाब दिया कि, ‘‘रियो 2016 में केवल दल नेता के कार्यालय में टीवी सेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था है. फर्नीचर भी आईओसी के दिशानिर्देशों के अनुरुप उपलब्ध कराया गया है. आपका रेट कार्ड डेस्क पर स्वागत है और वहां आप देख सकते हैं कि क्या कोई सामान खरीदा जा सकता है. ”

आयोजन समिति ने इसके साथ ही कहा कि सभी राष्ट्रीय खेल संघों (एनओसी) को एक जैसी सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं. इस बीच भारतीय दल के नेता ने हॉकी टीम को अपने कार्यालय का टीवी सेट और फर्नीचर उपलब्ध कराया. हाकी टीम के आग्रह के बाद एथलेटिक दल ने भी इसी तरह की मांग रखी. गुप्ता ने आयोजन समिति को इस बारे में लिखा और यहां तक कि रेट कार्ड पर भी खरीदने की कोशिश की लेकिन यह सामान उपलब्ध नहीं था.

आखिर में गुप्ता ने भारतीय दूतावास से दल के लिये यह सामग्री खरीदने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘अब हमने प्रत्येक तल पर एक टीवी सेट रखने का फैसला किया है. इसके अलावा हम अतिरिक्त कुर्सियां भी रख रहे हैं. अगले कुछ दिनों में अपार्टमेंट में ये टीवी सेट और कुर्सियां लगा दी जाएंगी। ”

गुप्ता ने कहा, ‘‘मैंने टीवी सेट के लिये केबल कनेक्शन के बारे में भी पता किया. उन्होंने हमें बताया कि केबल कनेक्शन लगाने का भुगतान करना पड़ेगा. हम प्रत्येक तल पर केबल लगाने के लिये भुगतान करने को तैयार हो गये हैं. आयोजन समिति एक दो दिन में यह व्यवस्था भी कर देगी. ” उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडियों की सभी मांगों पर गौर किया जाएगा. गुप्ता ने कहा, ‘‘हम जितना संभव हो खिलाडियों के लिये चीजों को सहज बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उनकी सभी मांगों के स्वीकार कर लिया गया है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं इन मांगों को पूरा किया जाए. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola