रोजर फेडरर के बाद स्टेन वावरिंका रियो ओलंपिक से बाहर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रियो डि जनेरियो : दुनिया के चौथे नंबर के पुरुष एकल टेनिस खिलाडी स्टेन वावरिंका पीठ में चोट के कारण आज रियो ओलंपिक से हट गये. इससे टेनिस टूर्नामेंट को झटका लगता है जो पहले ही कई बडे खिलाडियों के हटने के कारण जूझ रहा है. वावरिंका से पहले स्विट्जरलैंड के उनके हमवतन रोजर फेडरर […]
विज्ञापन
रियो डि जनेरियो : दुनिया के चौथे नंबर के पुरुष एकल टेनिस खिलाडी स्टेन वावरिंका पीठ में चोट के कारण आज रियो ओलंपिक से हट गये. इससे टेनिस टूर्नामेंट को झटका लगता है जो पहले ही कई बडे खिलाडियों के हटने के कारण जूझ रहा है. वावरिंका से पहले स्विट्जरलैंड के उनके हमवतन रोजर फेडरर और बेलिंडा बेनसिच चोटों के कारण ओलंपिक से हट चुके हैं.
पूर्व फ्रेंच और आस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन वावरिंका ने कहा, ‘‘मैं बेहद दुखी हूं.” उन्होंने कहा, ‘‘रियो जाना मेरा सपना था. बीजिंग (2008) और लंदन (2012) के बाद मैं ब्राजील में इन खेलों को जीना चाहता था।” वावरिंका ने कहा, ‘‘दुखद है कि यह संभव नहीं होगा. मैं स्विट्जरलैंड के खिलाडियों को शुभकामनाएं देता हूं जो रियो जा रहे हैं और मैं उनका समर्थन करुंगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










