जोकोविच ने निशिकोरी को हराकर टोरंटो खिताब जीता

टोरंटो : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को हराकर एटीपी टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता जो उनका करियर का 66वां खिताब है. सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने 90 मिनट से भी कम अवधि के मैच में एशिया के चोटी के खिलाड़ी को 6-3, 7-5 से हराया. इस […]
टोरंटो : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को हराकर एटीपी टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता जो उनका करियर का 66वां खिताब है. सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने 90 मिनट से भी कम अवधि के मैच में एशिया के चोटी के खिलाड़ी को 6-3, 7-5 से हराया.
इस तरह से जोकोविच ने इस सत्र का अपना सातवां खिताब जीता. विंबलडन में हारने के बाद जोकोविच रियो ओलंपिक से पहले अच्छी फार्म में दिख रहे हैं. उन्होंने कनाडा में बिना सेट गंवाये खिताब अपने नाम किया. सेमीफाइनल में गेल मोनफिस को हराने के बाद फाइनल में उन्होंने निशिकोरी की चुनौती भी आसानी से तोड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




