रियो से पहले स्पेन से हारा भारत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रियो ओलंपिक से पहले मैड्रिड में अभ्यास मैच में स्पेन के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. आठ बार के चैंपियन भारत को स्पेन के हाथों हार सही समय नहीं मिली है क्योंकि टीम को यहां से सीधे रियो के लिये रवाना होना है. भारतीय […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रियो ओलंपिक से पहले मैड्रिड में अभ्यास मैच में स्पेन के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. आठ बार के चैंपियन भारत को स्पेन के हाथों हार सही समय नहीं मिली है क्योंकि टीम को यहां से सीधे रियो के लिये रवाना होना है.
भारतीय टीम 36 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद के साथ रियो जा रही है. कल रात खेले गये इस मैच में भारत की तरफ से एकमात्र गोल ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह (21वें मिनट) ने किया. स्पेन की तरफ से झावी लियोनार्ट (दसवें और 31वें मिनट) तथा पाउ क्वेमादा (30वें और 42वें मिनट) ने दो दो गोल किये. भारत को आज रात दूसरा अभ्यास मैच खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










