बोल्ट ने 200 मीटर का खिताब जीता रियो ओलंपिक के लिए दावेदारी बरकरार

Published at :23 Jul 2016 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
बोल्ट ने 200 मीटर का खिताब जीता रियो ओलंपिक के लिए दावेदारी बरकरार

लंदन : जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखते हुए यहां पुरुष 200 मीटर का खिताब जीता जबकि केंड्रा हैरिसन ने 100 मीटर बाधा दौड़ में 28 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा. लंदन ओलंपिक के दौरान बोल्ट ने चार साल पहले जिस स्टेडियम […]

विज्ञापन

लंदन : जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखते हुए यहां पुरुष 200 मीटर का खिताब जीता जबकि केंड्रा हैरिसन ने 100 मीटर बाधा दौड़ में 28 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा.

लंदन ओलंपिक के दौरान बोल्ट ने चार साल पहले जिस स्टेडियम में व्यक्तिगत ओलंपिक फर्राटा का ‘डबल’ और चार गुणा 100 मीटर का दूसरी बार स्वर्ण जीता था उसी ओलंपिक स्टेडियम में एनिवर्सिरी खेलों के पहले दिन इस दिग्गज धावक ने 40000 लोगों को निराश नहीं किया.
इस महीने की शुरुआत में मांसपेशियो में चोट के कारण किंग्सटन में अपने देश के ओलंपिक ट्रायल से हटने वाले बोल्ट ने इस सत्र की अपनी पहली प्रतिस्पर्धी 200 मीटर रेस में 19 . 89 सेकेंड का समय लिया.पनामा के अलोंसो एडवर्ड सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 . 04 सेकेंड के साथ दूसरे जबकि ब्रिटेन के एडम गेमिली 20 . 07 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
दूसरी तरफ अमेरिकी ओलंपिक टीम में जगह नहीं बनाने वाली केंड्रा ने 100 मीटर महिला बाधा दौड के विश्व रिकार्ड में सुधार किया। बुल्गारिया की योरदांका डोनकोवा का 12 . 21 सेकेंड का रिकार्ड 1988 से कायम था लेकिन हैरिसन ने इसमें 0 . 01 सेकेंड का सुधार करते हुए खिताब जीता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola