मेरा कुछ काम अधूरा है : फेल्प्स

Published at :11 Jul 2016 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
मेरा कुछ काम अधूरा है : फेल्प्स

नयी दिल्ली : सबसे सफलतम ओलंपियनों में शुमार अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने रियो ओलंपिक से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका अभी कुछ काम अधूरा है. उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा कुछ काम अधूरा है और मैं संन्यास से पहले उसे पूरा करना चाहूंगा. मुझे फिर तरणताल में आने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सबसे सफलतम ओलंपियनों में शुमार अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने रियो ओलंपिक से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका अभी कुछ काम अधूरा है. उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा कुछ काम अधूरा है और मैं संन्यास से पहले उसे पूरा करना चाहूंगा. मुझे फिर तरणताल में आने में मजा आ रहा है. मेरे लिए 2012 में खेलना भी काफी चुनौतीपूर्ण था. मैं फिर से एक बच्चे के जैसा महसूस कर रहा हूं और मुझे अच्छा लग रहा है.’

फेल्प्स ने ओलंपिक में 18 स्वर्ण , विश्व तैराकी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, विश्व एक्वाटिक चैंपियनशिप में 26 स्वर्ण और पेन पेसीफिक में 16 स्वर्ण पदक जीते हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरा पांचवां ओलंपिक है. मैं कई बार ब्राजील गया हूं और मैंने देखा है कि वहां ओलंपिक को लेकर कितना उत्साह है.’ फेल्प्स सात बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे हैं और 2012 में फिना वर्ष के सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola