महान फुटबॉलर पेले 75 साल की उम्र में कल करेंगे तीसरी शादी

साओ पाउलो : ब्राजील के महान फुटबालर पेले फिर एक बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले छह साल से अपनी प्रेमिका रही मार्सिया सिबेले आओकी के साथ मंगलवार को वह विवाह करेंगे. यह उनकी तीसरी शादी होगी. पेले अभी 75 साल के हैं. उन्होंने ओ एस्तादो डि […]
साओ पाउलो : ब्राजील के महान फुटबालर पेले फिर एक बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले छह साल से अपनी प्रेमिका रही मार्सिया सिबेले आओकी के साथ मंगलवार को वह विवाह करेंगे. यह उनकी तीसरी शादी होगी. पेले अभी 75 साल के हैं.
उन्होंने ओ एस्तादो डि साओ पाउलो समाचार पत्र से कहा कि इस बार उन्हें जीवनभर के लिये सच्चा प्यार मिल गया है. पेले और आओकी 1980 के दशक में न्यूयार्क में मिले थे लेकिन 2010 में साओ पाउलो में एक एलेवेटर पर फिर से मुलाकात के बाद वे एक दूसरे के करीब आये. आओकी अभी 42 वर्ष की है और व्यवसायी है. वह 2012 से तीन बार के विश्व चैंपियन पेले के साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखती रही हैं.
यही नहीं हाल के वर्षों में जब पेले को अस्पताल जाना पडा तब भी आओकी उनके साथ रही. पेले को दुनिया के महानतम फुटबालरों में से एक माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में 1363 मैच खेले और 1281 गोल किये। इसमें से 91 गोल उन्होंने ब्राजील की तरफ से किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




