ePaper

जयराम, पवार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 08 Jul 2016 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
जयराम, पवार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

अल मोंटे : चौथी वरीयता प्राप्त अजय जयराम और आनंद पवार अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में एक दूसरे से खेलेंगे. पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि महिला युगल में एस पूर्विषा राम और मेघना जे ने अंतिम आठ में जगह […]

विज्ञापन

अल मोंटे : चौथी वरीयता प्राप्त अजय जयराम और आनंद पवार अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में एक दूसरे से खेलेंगे. पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि महिला युगल में एस पूर्विषा राम और मेघना जे ने अंतिम आठ में जगह बनाई. पवार ने प्रतुल जोशी को 21.10, 21.13 को हराया जबकि जयराम ने पुर्तगाल के पेड्रो मार्टिंस को 21.11, 21.15 से मात दी.

पुरुष युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त अत्री और रेड्डी ने जापान के कीनिया मित्सुहाशी और युता वातानाबे को 23.21, 21.13 से हराया. भारतीय जोड़ी का सामना अब जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से होगा. महिला युगल में पूर्विषा और मेघना ने अमेरिका की एरियल ली और सिडनी ली को 21.16, 21.6 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola