प्रो कबड्डी : तेलुगु टाइटन्स ने यू मुंबा को 35-30 से हराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हैदराबाद : स्टार राइडर्स नीलेश सालुंके और राहुल चौधरी के आठ-आठ अंक की मदद से तेलुगु टाइटन्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में कल रात यहां पूर्व चैंपियन यू मुंबा को 35-30 से हराया. इस जीत से राहुल चौधरी की अगुवाई वाली तेलुगु टाइटन्स छह मैचों में 14 अंक के साथ छठे स्थान पर […]
विज्ञापन
हैदराबाद : स्टार राइडर्स नीलेश सालुंके और राहुल चौधरी के आठ-आठ अंक की मदद से तेलुगु टाइटन्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में कल रात यहां पूर्व चैंपियन यू मुंबा को 35-30 से हराया. इस जीत से राहुल चौधरी की अगुवाई वाली तेलुगु टाइटन्स छह मैचों में 14 अंक के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है.
यू मुंबा के छह मैचों में 17 अंक हैं और वह चौथे सथान पर है. दोनों टीमों ने पहले हाफ में एक दूसरे को अच्छी चुनौती दी लेकिन सालुंके के शानदार प्रदर्शन से टाइटन्स पहले हाफ के बाद 12-9 से बढ़त पर था. चौधरी और सालुंके ने दूसरे हाफ के शुरू में ही दो-दो अंक जुटाये जिससे टाइटन्स की बढ़त 19-13 हो गयी.
चौधरी की शानदार फार्म से तेलुगु टाइटन्स ने 27वें मिनट में एक और आलआउट करके 28-16 से बढ़त बना ली. इसके बाद सुरेश कुमार और अनूप कुमार के प्रयास से यू मुंबा ने कुछ अंक जुटाये लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










