विंबलडन : करमन कौर युगल के दूसरे दौर में

लंदन : भारत की युवा खिलाड़ी करमन कौर थांड़ी और कनाडा की उनकी जोडीदार चार्लोट रोबिलार्ड मिलेट ने आज यहां तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में लड़कियों के युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया. करमन और मिलेट की जोड़ी ने पहले दौर में जार्जिया एक्सोन और […]
लंदन : भारत की युवा खिलाड़ी करमन कौर थांड़ी और कनाडा की उनकी जोडीदार चार्लोट रोबिलार्ड मिलेट ने आज यहां तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में लड़कियों के युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया.
करमन और मिलेट की जोड़ी ने पहले दौर में जार्जिया एक्सोन और लौरीन जान बैपिटिस्ट की ब्रिटिश जोड़ी को 6-7, 6-4, 6-4 से हराया. उनका अगला मुकाबला ओलिसा पर्वुशिना और एनस्तेसिया पोटापोवा की शीर्ष वरीयता प्राप्त रुसी जोड़ी से होगा. करमन कौर लड़कियों के एकल से पहले ही बाहर हो गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




