ePaper

प्रो कबड्डी : जयपुर पिंक पैंथर्स की दिल्ली दबंग पर बड़ी जीत

Updated at : 06 Jul 2016 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
प्रो कबड्डी : जयपुर पिंक पैंथर्स की दिल्ली दबंग पर बड़ी जीत

हैदराबाद : राजेश नारवाल के 16 अंकों की मदद से जयपुर पिंक पैंथर्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में आज यहां एकतरफा मुकाबले में दबंग दिल्ली को 51-26 से करारी शिकस्त दी. दबंग दिल्ली की टीम किसी भी समय रंग में नहीं दिखी और जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने ऑलराउंड खेल से बेहतरीन जीत […]

विज्ञापन

हैदराबाद : राजेश नारवाल के 16 अंकों की मदद से जयपुर पिंक पैंथर्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में आज यहां एकतरफा मुकाबले में दबंग दिल्ली को 51-26 से करारी शिकस्त दी. दबंग दिल्ली की टीम किसी भी समय रंग में नहीं दिखी और जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने ऑलराउंड खेल से बेहतरीन जीत दर्ज की.

जयपुर की यह चौथे सत्र में तीसरी जीत है जिससे वह छह मैचों में 20 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है. दबंग दिल्ली के लिये आज कुछ भी अच्छा नहीं रहा. उसके पांच मैचों में नौ अंक हैं और तालिका में अब भी वह सातवें स्थान पर है. जयपुर की टीम ने शुरू से ही दबदबा बना दिया था और मध्यांतर तक वह 26-11 से 15 अंक की बढ़त पर थी. उसकी तरफ से राजेश के अलावा कप्तान जसवीर सिंह ने भी नौ अंक बनाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola