ePaper

स्पेनिश अदालत ने लियोनेल मेस्सी को कर अपराध के मामले में 21 महीने जेल की सजा सुनायी

Updated at : 06 Jul 2016 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
स्पेनिश अदालत ने लियोनेल मेस्सी को कर अपराध के मामले में 21 महीने जेल की सजा सुनायी

मैड्रिड : बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को स्पेनिश अदालत ने तीन कर अपराध के मामले में 21 महीने जेल और दो मिलियन यूरो के जुर्माने की सजा सुनायी है. कोर्ट ने मेस्सी के पिता को भी कर अपराध के मामले में 21 महीने जेल और 1.5 मिलियन यूरो जुर्माने की सजा सुनायी है.लेकिन […]

विज्ञापन

मैड्रिड : बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को स्पेनिश अदालत ने तीन कर अपराध के मामले में 21 महीने जेल और दो मिलियन यूरो के जुर्माने की सजा सुनायी है. कोर्ट ने मेस्सी के पिता को भी कर अपराध के मामले में 21 महीने जेल और 1.5 मिलियन यूरो जुर्माने की सजा सुनायी है.लेकिन जेल की यह सजा संभवत: निलंबित होगी क्योंकि स्पेन में अहिंसक अपराध के लिए पहले अपराध पर दो साल से कम अवधि की सजा में यह आम बात है.

सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है. गौरतलब है कि कोपा कप के फाइनल में हार के बाद अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. हालांकि उनके प्रशंसक उनसे अपना निर्णय बदलने की अपील कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola