गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी ऑस्कर पिस्टोरियस को छह साल की कैद

प्रिटोरिया : दक्षिण अफ्रीका के पैरालंपियन स्टार आस्कर पिस्टोरियस को तीन साल पहले अपने घर में प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के लिए आज छह साल जेल की सजा सुनाई गई.उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थोकोजिले मासिपा ने हत्या के लिए न्यूनतम 15 साल की सजा से आधी से भी कम सजा देने के लिए कई […]
प्रिटोरिया : दक्षिण अफ्रीका के पैरालंपियन स्टार आस्कर पिस्टोरियस को तीन साल पहले अपने घर में प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के लिए आज छह साल जेल की सजा सुनाई गई.उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थोकोजिले मासिपा ने हत्या के लिए न्यूनतम 15 साल की सजा से आधी से भी कम सजा देने के लिए कई मुद्दे गिनवाए जिसमें खिलाडी का यह दावा भी शामिल है कि उन्हें लगा कि वह एक घुसपैठिये को गोली मार रहे हैं.
न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी को मैं जो सजा सुनाती हूं वह छह साल की जेल है.’ सजा काटने के लिए जेल ले जाये जाने से पूर्व 29 साल के पिस्टोरियस अदालत में अपने परिवार से गले मिले.
पैरालंपिक फर्राटा धावक पिस्टोरियस को गैर इरादतन हत्या के लिए पांच साल की सजा में से एक साल की सजा काटने के बाद पिछले साल अक्तूबर में जेल से रिहा किया गया था.
अपील अदालत ने हालांकि दिसंबर में उन पर हत्या का मामला चलाने का आदेश दिया था.पिस्टोरियस ने 2013 को वैलेंटाइन डे के दिन तड़के रीवा को गोली मार दी थी और कहा था कि उन्होंने उसे गलती से चोर समझा. पिस्टोरियस ने अपने बेडरुम के टायलेट के दरवाजे को भेदते हुए चार गोलियां दागी थी.
इस सजा के बावजूद शायद लंबी कानूनी लडाई खत्म नहीं हो क्योंकि पिस्टोरियस या फिर सरकार उनकी सजा की मियाद के खिलाफ अंतिम दौर की अपील कर सकती है.
#BREAKING Pistorius jailed for six years for murder: court
— AFP News Agency (@AFP) July 6, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










