सानिया मिर्जा विंबलडन के मिश्रित युगल से बाहर, पेस और बोपन्ना आगे बढ़े
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : भारतीय स्टार सानिया मिर्जा विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में आज यहां दूसरे दौर में हार गयी लेकिन लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने कल रात अपने अपने जोड़ीदारों के साथ अगले दौर में प्रवेश किया. सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी पहला सेट जीतने […]
विज्ञापन
लंदन : भारतीय स्टार सानिया मिर्जा विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में आज यहां दूसरे दौर में हार गयी लेकिन लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने कल रात अपने अपने जोड़ीदारों के साथ अगले दौर में प्रवेश किया. सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी पहला सेट जीतने के बावजूद नील स्कुपस्की और अन्ना स्मिथ की गैरवरीय ब्रिटिश जोड़ी के हाथों दो घंटे सात मिनट तक चले मैच में 6-4, 3-6, 5-7 से हार गयी.
सानिया और डोडिग को पहले दौर में बाई मिली थी. सानिया अब केवल महिला युगल में चुनौती पेश करेगी जिसमें उन्होंने अपनी स्विस जोडीदार मार्टिना हिंगिस के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. इस बीच कल रात खेले गये मिश्रित युगल के मैचों में पेस और हिंगिस की 16वीं वरीय जोड़ी ने न्यूजीलैंड के आर्टम सिताक और जर्मनी की लौरा सीगमंड को आसानी से 6-4, 6-4 से पराजित करके तीसरे दौर में प्रवेश किया.
बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया की उनकी जोडीदार एनस्तेसिया रोडियानोवा भी तीसरे दौर में पहुंच गयी है. उन्होंने फिलीपीन्स के टरीट हुई और पोलैंड की एलिस्जा रोसोल्स्का को 6-3, 7-5 से हराया. उधर लड़कियों के वर्ग में आज भारत की करमन कौर थांडी भी शुरुआती सेट में जीत का फायदा नहीं उठा पायी और दूसरे दौर के मैच में जार्जिया की मरियम वोल्कवाद्जे से 6-4, 2-6, 2-6 से हार गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










