Euro Cup 2016: फाइनल में पहुंचने के लिए वेल्स को तोड़ना होगा रोनाल्डो का ‘तिलिस्म’

Published at :05 Jul 2016 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
Euro Cup 2016:  फाइनल में पहुंचने के लिए वेल्स को तोड़ना होगा रोनाल्डो का ‘तिलिस्म’

लियोन : जेरेथ बाल की अगुवाई वाली वेल्स टीम कल यूरो 2016 सेमीफाइनल में पुर्तगाल से खेलेगी तो 50 बरस में किसी बडे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश टीम बनने के लिए उसे स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अंकुश लगाना होगा. वेल्स ने सितारों से सजी बेल्जियम टीम को 3 – 1 […]

विज्ञापन

लियोन : जेरेथ बाल की अगुवाई वाली वेल्स टीम कल यूरो 2016 सेमीफाइनल में पुर्तगाल से खेलेगी तो 50 बरस में किसी बडे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश टीम बनने के लिए उसे स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अंकुश लगाना होगा. वेल्स ने सितारों से सजी बेल्जियम टीम को 3 – 1 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई.

रोनाल्डो से मुकाबले को लेकर बनी हाइप को तूल नहीं देते हुए बाल ने कहा ,‘‘ यह दो खिलाड़ियों के बारे में नहीं है. सेमीफाइनल में मुकाबला दो देशों का है. रोनाल्डो शानदार खिलाड़ी है लेकिन हमारा फोकस किसी खिलाड़ी पर नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन पर होगा.” रीयाल मैड्रिड के साथ दो बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतने के बावजूद बाल कभी रोनाल्डो की छाया से बाहर नहीं निकल सके.

उन्होंने हालांकि इस बार यूरो चैम्पियनशिप में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है जबकि रोनाल्डो अपनी ख्याति के अनुरुप नहीं खेल पाये. रोनाल्डो ने अभी तक हंगरी के खिलाफ दो गोल किया लेकिन आइसलैंड, आस्ट्रिया, क्रोएशिया और पोलैंड के खिलाफ गोल नहीं कर सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola