ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से मात्र एक जीत दूर भारतीय मुक्केबाज नीरज

नयी दिल्ली : डब्ल्यूबीसी एशियाई चैम्पियन नीरज गोयत ने पेशेवर मुक्केबाजों के लिए वेनेजुएला में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि बाकी दो भारतीय मुक्केबाज पहले दौर में हारकर बाहर हो गये. नीरज ( 69 किलो ) ने यूनान के दिमित्रियोस पीटी को 3 – […]
नयी दिल्ली : डब्ल्यूबीसी एशियाई चैम्पियन नीरज गोयत ने पेशेवर मुक्केबाजों के लिए वेनेजुएला में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि बाकी दो भारतीय मुक्केबाज पहले दौर में हारकर बाहर हो गये.
नीरज ( 69 किलो ) ने यूनान के दिमित्रियोस पीटी को 3 – 0 से हराया. अब वह जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त अराजिक मारुजान से खेलेंगे जो यूरोपीय चैम्पियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता हैं.
नीरज अगर यह मुकाबला जीत जाते हैं तो ओलंपिक कोटा हासिल कर लेंगे. हारने पर भी उनके पास सेमीफाइनल में हारने वाले मुक्केबाजों के बीच होने वाले बाक्स आफ के जरिये क्वालीफाई करने का मौका होगा.
गौरव बिधूडी ( 52 किलो ) और दिलबाग सिंह ( 81 किलो ) हारकर बाहर हो गए. दिलबाग को मोलदोवा के पेत्रू सियोबानू ने 2 – 1 से हराया जबकि गौरव उक्रेन के मैक्सिम फेटिच से हारकर बाहर हो गए. इस टूर्नामेंट में रियो ओलंपिक के 26 कोटा स्थान दाव पर थे. हैवीवेट ( 91 किलो ) और सुपर हैवीवेट ( प्लस 91 किलो ) में सिर्फ विजेताओं को ओलंपिक कोटा मिलेगा जबकि बाकी भारवर्ग में तीन तीन कोटा स्थान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




