प्रो कबड्डी : बेंगलुरु बुल्स ने पुणेरी पल्टन को हराया

हैदराबाद : बेंगलुरु बुल्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के एक करीबी मुकाबले में आज यहां पुणेरी पल्टन को 29-27 से हराया. मोहित छिल्लर ने डिफेन्स में अच्छा खेल दिखाया और छह अंक बनाये जबकि रोहित कुमार ने आखिरी मिनटों में रेड से अंक हासिल करके अपनी टीम को जीत दिलायी. उन्होंने कुल आठ […]
हैदराबाद : बेंगलुरु बुल्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के एक करीबी मुकाबले में आज यहां पुणेरी पल्टन को 29-27 से हराया. मोहित छिल्लर ने डिफेन्स में अच्छा खेल दिखाया और छह अंक बनाये जबकि रोहित कुमार ने आखिरी मिनटों में रेड से अंक हासिल करके अपनी टीम को जीत दिलायी.
उन्होंने कुल आठ अंक बनाये. बेंगलुरु बुल्स इस जीत से चार मैचों में 13 अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. पुणेरी पल्टन को अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा. वह हालांकि छह मैचों में 20 अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




