अर्जेंटीनी प्रशंसकों ने मेस्सी से राष्ट्रीय टीम में वापसी का किया आग्रह

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) : लियोनल मेस्सी के सैकडों प्रशंसक बारिश के बावजूद अर्जेंटीना की राजधानी में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने रैली में इस फुटबाल स्टार से राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की गुजारिश की गयी. मेस्सी ने पिछले हफ्ते अमेरिका में कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में चिली से पेनल्टी शूटआउट में हारने के […]
ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) : लियोनल मेस्सी के सैकडों प्रशंसक बारिश के बावजूद अर्जेंटीना की राजधानी में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने रैली में इस फुटबाल स्टार से राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की गुजारिश की गयी. मेस्सी ने पिछले हफ्ते अमेरिका में कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में चिली से पेनल्टी शूटआउट में हारने के बाद अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम छोडने का फैसला किया था. सोशल मीडिया पर लोग मेस्सी के समर्थन में हैं जबकि खेल हस्तियों, कलाकारों और राजनेताओं ने इस फुटबाल स्टार से टीम में वापसी का आग्रह किया है. शहर में लगे बिलबोर्ड और साइनबोर्ड उन्हें टीम में वापसी का आग्रह कर रहे हैं.
ठंड और बारिश के कारण शहर में सैकडों प्रशंसक ही मौजूद रहे जबकि यहां हजारों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद थी. तेरह वर्ष की उम्र में बार्सिलोना से जुडने वाले मेस्सी को अर्जेंटीना में काफी आलोचनाओं का सामना करना पडा क्योंकि वह देश को कोई भी बडा खिताब नहीं दिला सके हैं जबकि बार्सिलोना को उन्होंने कई सफलतायें दिलायी हैं. ब्यूनस आयर्स में रैली के दौरान एक प्रशंसक हर्नान सांचेज ने कहा, ‘मेस्सी इतिहास का, अर्जेंटीना और अंतरराष्ट्रीय फुटबाल, का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी है. मुझे नहीं लगता कि हमें अगले हजारों वर्षों में उस जैसा कोई अन्य देखने को मिलेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




