ePaper

यूरो कप : जर्मनी ने उक्रेन को 2-0 से हराया

Updated at : 13 Jun 2016 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
यूरो कप : जर्मनी ने उक्रेन को 2-0 से हराया

लिली : बास्टियन श्वेनस्टेइगर के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विश्व चैंपियन जर्मनी ने यूरो फुटबाल चैंपियनशिप में अपने अभियान का आगाज उक्रेन को 2 – 0 से हराकर किया. मैनचेस्टर युनाइटेड के इस मिडफील्डर ने 90वें मिनट में मेसुत ओजिल को परफेक्ट पास देकर दूसरे गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई. इससे पहले पोलैंड […]

विज्ञापन

लिली : बास्टियन श्वेनस्टेइगर के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विश्व चैंपियन जर्मनी ने यूरो फुटबाल चैंपियनशिप में अपने अभियान का आगाज उक्रेन को 2 – 0 से हराकर किया. मैनचेस्टर युनाइटेड के इस मिडफील्डर ने 90वें मिनट में मेसुत ओजिल को परफेक्ट पास देकर दूसरे गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई.

इससे पहले पोलैंड ने उत्तरी आयरलैंड को 1 – 0 से और क्रोएशिया ने तुर्की को एक गोल से हराया. श्वेनस्टइेगर ने जर्मनी के लिए पहला गोल किया जो पांच साल में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था. ग्रुप सी के मैच में पोलैंड ने अर्कादियुज मिलिक के गोल के दम पर उत्तरी आयरलैंड को 1 – 0 से हराया.

यूरो चैंपियनशिप में पोलैंड की यह पहली जीत है. अब तक 2008 और 2012 में उसने तीन ड्रा खेले और तीन मैच गंवाये. उत्तरी आयरलैंड को अब उक्रेन से खेलना है और नाकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को हर हालत में जीत की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola