यूरो कप 2016 : मोड्रिक के गोल से क्रोएशिया ने तुर्की को हराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेरिस : रियाल मैड्रिड के मिडफील्डर लुका मोड्रिक के शानदार गोल से क्रोएशिया ने रविवार को यहां यूरो 2016 ग्रुप डी के शुरुआती मैच में तुर्की को 1-0 से शिकस्त दी. मोड्रिक ने 41वें मिनट में वाली से गोल दागा जो उनका 11वां अंतरराष्ट्रीय गोल है. इस जीत ने क्रोएशिया को यूरो 2008 में क्वार्टरफाइनल […]
विज्ञापन
पेरिस : रियाल मैड्रिड के मिडफील्डर लुका मोड्रिक के शानदार गोल से क्रोएशिया ने रविवार को यहां यूरो 2016 ग्रुप डी के शुरुआती मैच में तुर्की को 1-0 से शिकस्त दी. मोड्रिक ने 41वें मिनट में वाली से गोल दागा जो उनका 11वां अंतरराष्ट्रीय गोल है.
इस जीत ने क्रोएशिया को यूरो 2008 में क्वार्टरफाइनल में तुर्की से पेनल्टी से मिली हार का बदला चुकता करने का मौका दिया. हालांकि टीम इससे पहले उसे यूरो 2012 में क्वालीफाइंग प्ले आफ में हरा चुकी है. तुर्की की टीम अब शुक्रवार को नाइस में गत चैम्पियन स्पेन से भिडेगी जबकि क्रोएशिया का सामना चेक गणराज्य से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










