ePaper

आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

Updated at : 11 Jun 2016 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

सिडनी : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां महिला एकल स्पर्धा में दुनिया की दूसरे नंबर की चीनी खिलाड़ी यिहान वांग को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया, जिससे वह इस सत्र में अपने पहले खिताब से महज एक कदम दूर हैं. साइना के लिए रियो ओलंपिक अभियान […]

विज्ञापन

सिडनी : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां महिला एकल स्पर्धा में दुनिया की दूसरे नंबर की चीनी खिलाड़ी यिहान वांग को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया, जिससे वह इस सत्र में अपने पहले खिताब से महज एक कदम दूर हैं. साइना के लिए रियो ओलंपिक अभियान से पहले यह प्रदर्शन मनोबल बढाने वाला रहेगा, उन्होंने 2011 विश्व चैम्पियन और 2012 ओलंपिक रजत पदकधारी चौथी वरीय यिहान को आधे घंटे तक चले सेमीफाइनल में 21 -8 , 21 – 12 से शिकस्त दी.

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना की भिड़ंत अब फाइनल में कल चीन की दुनिया की 12वीं नंबर की खिलाडी सुन यु से होगी, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन लि जुरेई को हराया. साइना 2014 में आस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकी हैं, उनका सुन के खिलाफ रिकार्ड 5 – 1 का है.

सुन ने 2013 चाइना ओपन में एक बार इस भारतीय खिलाडी को पराजित किया था. पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत सेमीफाइनल में डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टियन विटिंगस से हार गये. उन्हें 43 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में 20 – 22 , 13 – 21 से पराजय मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola