ePaper

जापान में बेसबॉल मैदान पर ''भूतों'' का कब्‍जा, देखें VIDEO

Updated at : 10 Jun 2016 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
जापान में बेसबॉल मैदान पर ''भूतों'' का कब्‍जा, देखें VIDEO

नयी दिल्‍ली : जापान के बेसबॉल मैदान पर उस समय लोग सकते में आ गये जब भूतों ने अचानक वहां अपना डेरा जमा लिया. बेसबॉल का मैच देख रहे लोग अपनी जगह पर खड़े हो गये. सभी के चेहरे पर डर साफ नजर आने लगा. खिलाड़ी भी भौचक रह गये. भूत भी मैदान पर उतर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : जापान के बेसबॉल मैदान पर उस समय लोग सकते में आ गये जब भूतों ने अचानक वहां अपना डेरा जमा लिया. बेसबॉल का मैच देख रहे लोग अपनी जगह पर खड़े हो गये. सभी के चेहरे पर डर साफ नजर आने लगा. खिलाड़ी भी भौचक रह गये. भूत भी मैदान पर उतर कर बेसबॉल का आनंद लेने लगे.

सभी खिलाड़ी किनारे हो गये और भूतों का मैच देखने लगे. किसी को हिम्‍मत नहीं हो रही थी कि कोई उनका विरोध कर पाये. दरअसल निप्‍पोन हैम फाइटर्स और याकूल्‍ट स्‍वॉलोव के बीच मैच चल रही थी और अचानक भूतों ने मैदान पर धावा बोल दिया.

आप शायद ये सोच रहे होंगे कि वाकई में भूतों ने मैदान पर हमला कर दिया और मैच हाइजैक‍ कर लिया, भूत तो मैदान पर जरूर आये लेकिन वो भूत हॉरर फिल्‍मों के दो किरदार थे, सदाको और कयाको. बेसबॉल के लिए चियरलीडर वॉर्मअप कर रही थी और अचानक स्‍टेडियम में लगा स्‍क्रीन ब्‍लैक आउट हो गया. इसके बाद दोनों फिल्‍मों के किरदार मैदान पर भूतों के वेशभूषा में प्रवेश किया. दोनों ने मैदान पर बेसबॉल का आनंद लिया. एक समय तो लोग काफी डर गये थे, लेकिन जैसे ही लोगों को वास्तविकता का पता चला तो लोगों ने भूतिया मैच का खुब आनंद उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola