जीव मिल्खा ने पांचवें अमेरिकी ओपन के लिये क्वालीफाई किया

Published at :10 Jun 2016 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
जीव मिल्खा ने पांचवें अमेरिकी ओपन के लिये क्वालीफाई किया

सेंटोसा (सिंगापुर) : अनुभवी भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह अगले हफ्ते पांचवीं बार अमेरिकी ओपन में भाग लेंगे क्योंकि थाईलैंड के थोंगचाई जैदी ने निजी कारणों से इससे हटने का फैसला किया है. दो बार के एशियाई टूर के नंबर एक गोल्फर और यूरएशिया कप में टीम एशिया के कप्तान जीव ने इस साल के […]

विज्ञापन

सेंटोसा (सिंगापुर) : अनुभवी भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह अगले हफ्ते पांचवीं बार अमेरिकी ओपन में भाग लेंगे क्योंकि थाईलैंड के थोंगचाई जैदी ने निजी कारणों से इससे हटने का फैसला किया है. दो बार के एशियाई टूर के नंबर एक गोल्फर और यूरएशिया कप में टीम एशिया के कप्तान जीव ने इस साल के दूसरे मेजर टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया है.

इस 44 वर्षीय भारतीय गोल्फर की इस तरह ओकमोंट कंटरी क्लब पर वापसी होगी, जहां वह 2007 में संयुक्त 36वें स्थान पर रहे थे. वह 2012 के बाद पहले मेजर टूर्नामेंट में खेलेंगे और वह अमेरिकी ओपन की कडी चुनौती के लिये तैयार हैं. सोलह से 19 जून तक चलने वाले अमेरिकी ओपन में भारत के अर्निबान लाहिडी भी खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola