लीसेस्टर ने 132 साल में पहली बार जीता प्रीमियर लीग खिताब

Published at :03 May 2016 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
लीसेस्टर ने 132 साल में पहली बार जीता प्रीमियर लीग खिताब

लंदन : लीसेस्टर ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कल यहां पहली बार इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया.लीसेस्टर के खिलाड़ी कल टीम के शीर्ष स्कोर जेमी वार्डी के घर पर मौजूद थे जब वे अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी टोटेनहैम और पूर्व चैम्पियन चेल्सी के बीच मैच देख रहे […]

विज्ञापन

लंदन : लीसेस्टर ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कल यहां पहली बार इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया.लीसेस्टर के खिलाड़ी कल टीम के शीर्ष स्कोर जेमी वार्डी के घर पर मौजूद थे जब वे अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी टोटेनहैम और पूर्व चैम्पियन चेल्सी के बीच मैच देख रहे थे जिसके 2-2 से ड्रा रहने के साथ ही टीम चैम्पियन बनी.

अब सिर्फ दो मैच बचे हैं और लीसेस्टर ने टोटेनहैम पर सात अंक की बढत बना रखी है जिससे टीम ने 132 साल के इतिहास में पहली बार खिताब जीत लिया है.खिताब तय होने के बाद लीसेस्टर के सभी खिलाडियों ने एक दूसरे को बाहों में भर लिया और खुशी में ‘‘चैंपियंस, चैंपियंस. ओले, ओले, ओले.” चिल्लाने लगे.

लीसेस्टर के कप्तान वेस मोर्गन ने कहा, ‘‘किसी ने विश्वास नहीं किया था कि हम ऐसा कर सकते हैं, लेकिन अब हम प्रीमियर लीग चैम्पियन हैं और इसके हकदार हैं.”सिर्फ दो साल पहले वार्डी और उनके कई साथी सेकेंड टीयर में खेलते थे और इसके बाद टीम प्रीमियर लीग से बाहर होने के करीब पहुंच गई थी.

इस साल भी सत्र की शुरुआत में माना जा रहा था कि टीम पर रेलीगेशन का खतरा रहेगा. लीसेस्टर को शनिवार को घरेलू मैदान पर एवर्टन की मेजबानी के दौरान ट्राफी सौंपी जाएगी. चेल्सी के ड्रा ने इसके साथ ही लीसेस्टर के मैनेजर क्लाडियो रानियेरी को उनके करियर में पहला लीग खिताब भी दिला दिया. क्लाडियो को 12 साल पहले चेल्सी ने बर्खास्त किया था.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी खिताबी जीत पर लीसेस्टर को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘लीसेस्टर को बहुत बहुत बधाई. एक असाधारण, पूरी तरह से हकदार, प्रीमियर लीग खिताब.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola