ePaper

टेनिस कठिन दौर से गुजर रहा है : जोकोविच

Updated at : 19 Apr 2016 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
टेनिस कठिन दौर से गुजर रहा है : जोकोविच

बर्लिन : दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मानना है कि डोपिंग और फिक्सिंग की अटकलों के बीच टेनिस कठिन दौर से गुजर रहा है लेकिन ठोस सबूत मिलने तक वह कभी खेल की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठायेंगे. यहां तीसरा लारेस खेल पुरस्कार लेने के बाद जोकोविच ने कहा कि वह […]

विज्ञापन

बर्लिन : दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मानना है कि डोपिंग और फिक्सिंग की अटकलों के बीच टेनिस कठिन दौर से गुजर रहा है लेकिन ठोस सबूत मिलने तक वह कभी खेल की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठायेंगे.

यहां तीसरा लारेस खेल पुरस्कार लेने के बाद जोकोविच ने कहा कि वह इस खेल का हिस्सा बनकर खुश है जो उनके हिसाब से पूरी तरह से पाक साफ है. जोकोविच ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ टेनिस के लिये यह कठिन समय है. कई तरह की खबरें चल रही है ..सट्टेबाजी, मैच फिक्सिंग, डोपिंग.

टेनिस काफी दबाव में है लेकिन डोपिंग निरोधक एजेंसियों और सरकारी ईकाइयों को सबूत देने होंगे. मैं ऐसे खेल का हिस्सा बनकर खुश हूं जो पाक साफ है.” हाल ही में ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मर्रे ने कहा था कि खेल पूरी तरह से पाक साफ नहीं है. जोकोविच ने कहा ,‘‘ मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता. जब तक सबूत नहीं मिल जाते, तब तक खेल पाक साफ है. मैंने एंडी से बात की और उसकी मंशा गलत नहीं थी.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola