पूर्व हॉकी खिलाड़ी व कप्तान परगट सिंह के साथ मारपीट

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कप्तान परगट सिंह के साथ मारपीट की खबर आयी है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने सड़क पर गाड़ी लगा दी थी, मैंने उससे सिर्फ रास्ता देने की बात की. लेकिन मेरे अनुरोध के बदले उसने मुझे […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कप्तान परगट सिंह के साथ मारपीट की खबर आयी है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने सड़क पर गाड़ी लगा दी थी, मैंने उससे सिर्फ रास्ता देने की बात की. लेकिन मेरे अनुरोध के बदले उसने मुझे अपशब्द कहे और मारपीट की. परगट सिंह ने बताया कि उसकी मारपीट से उनके हाथ की अंगुलियां टूट गयीं हैं. उन्होंने उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
A drunk person parked his car on the road,I just requested him to give us way-Former hockey captain Pargat Singh pic.twitter.com/vDXt62A2pv
— ANI (@ANI) April 7, 2016
But when I again requested him (drunk person) to give us way, he verbally abused and attacked me-Pargat Singh pic.twitter.com/nlGF0LMc8f
— ANI (@ANI) April 7, 2016
I also sustained fracture in my fingers. Action must be taken against the person-Former hockey captain Pargat Singh pic.twitter.com/S9xKulLelx
— ANI (@ANI) April 7, 2016
परगट सिंह भारतीय हॉकी के सिरमौर रहे हैं. उन्होंने वर्ष 1992 और 1996 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था. उन्हें अपने समय का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर माना जाता है. वे फुल बैठ पोजीशन पर खेलते थे.परगट सिंह बाद में राजनीति में भी गये और अकाली दल के सदस्य रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










