चोटिल पी कश्यप का सपना टूटा, रियो ओलंपिक में नहीं खेल पायेंगे

Published at :05 Apr 2016 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
चोटिल पी कश्यप का सपना टूटा, रियो ओलंपिक में नहीं खेल पायेंगे

नयी दिल्ली: घुटने की चोट से जूझ रहे राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाडी पी कश्यप की ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया है क्योंकि उन्हें इस महीने होने वाली मलेशिया सुपर सीरिज प्रीमियर और सिंगापुर ओपन से नाम वापस लेना पड़ा है. अपने कैरियर के सबसे खराब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: घुटने की चोट से जूझ रहे राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाडी पी कश्यप की ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया है क्योंकि उन्हें इस महीने होने वाली मलेशिया सुपर सीरिज प्रीमियर और सिंगापुर ओपन से नाम वापस लेना पड़ा है. अपने कैरियर के सबसे खराब दौर से जूझ रहे कश्यप को इन दोनों टूर्नामेंटों से पहले चोट से उबरने की उम्मीद थी लेकिन अब यह मुमकिन नहीं है.

कश्यप ने प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘‘ इस पूरे महीने मैं कोई टूर्नामेंट नहीं खेल सकूंगा. चोट काफी खराब थी. मुझे लगता है कि पहला उपचार ही सही नहीं हुआ. उसने मुझे कहा था कि मैं दो हफ्ते में ठीक हो जाऊंगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं.” उसने कहा ,‘‘ मुझे लगा था कि दो सप्ताह में खेलने लगूंगा लेकिन अब निराशा के सिवा कुछ नहीं बचा.”

भावी टूर्नामेंटों के बारे में पूछने पर कश्यप ने कहा ,‘‘ मुझे तीन सप्ताह और इंतजार करना होगा जिसके बाद ही तय करुंगा कि आगे क्या होगा. शायद मई या जून में खेल सकूं.” इस बीच भारत के विनीत मैनुअल और एस संजीत मलेशिया ओपन के क्वालीफायर में डेरेन इसाक और जिन वा तान से 15 – 21, 12 – 21 से हार गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola