सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बने नोवाक जोकोविच

मियामी : दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 6-4 से हराकर लगातार तीसरे मियामी ओपन खिताब के साथ एटीपी टूर में रोजर फेडरर को पछाड़कर सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गये. जोकोविच ने मियामी में छठे खिताब के साथ आंद्रे अगासी के यहां सबसे अधिक […]
मियामी : दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 6-4 से हराकर लगातार तीसरे मियामी ओपन खिताब के साथ एटीपी टूर में रोजर फेडरर को पछाड़कर सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गये.
जोकोविच ने इसके साथ ही रिकार्ड 28वां एटीपी मास्टर्स खिताब जीता जो स्पेन के उनके प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल से एक खिताब अधिक है. यह जोकोविच की करियर की 714वीं जीत है जिससे वह जर्मनी के छह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बोरिस बेकर को पीछे छोड़कर सर्वकालिक सफल खिलाड़ियों की सूची में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




