सुल्तान अजलन शाह कप के लिए हॉकी इंडिया का चयन, सरदार सिंह को कमान

Published at :21 Mar 2016 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
सुल्तान अजलन शाह कप के लिए हॉकी इंडिया का चयन, सरदार सिंह को कमान

नयी दिल्ली : हाकी इंडिया ने मलेशिया में छह से 16 अप्रैल तक मलेशिया के इपोह में होने वाले सुल्तान अजलन शाह कप के 25वें चरण में भाग लेने के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुवाई सरदार सिंह करेंगे. भारत के अलावा न्यूजीलैंड, 2012 ओलंपिक कांस्य पदकधरी आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जापान, कनाडा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हाकी इंडिया ने मलेशिया में छह से 16 अप्रैल तक मलेशिया के इपोह में होने वाले सुल्तान अजलन शाह कप के 25वें चरण में भाग लेने के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुवाई सरदार सिंह करेंगे. भारत के अलावा न्यूजीलैंड, 2012 ओलंपिक कांस्य पदकधरी आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जापान, कनाडा और मेजबान मलेशिया इस सालाना टूर्नामेंट में भाग लेंगे. सरदार सिंह टीम कप्तान जबकि एस सुनील उप कप्तान होंगे.

इसके अलावा दो गोलकीपर – हरजोत सिंह और आकाश अनील चिकटे – के अलावा टीम में पांच डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह, जसजीत सिंह कुलार, कोठाजीत सिंह, सुरेंदर सिंह और हरमनप्रीत सिंह हैं. मिडफील्ड में सरदार अगुवाई करेंगे जिसमें दानिश मुज्तबा, चिंगलेनसाना सिंह, मनप्रीत सिंह, एस के उथप्पा और हरजीत सिंह उनके सहायक होंगे. सुनील, तलविंदर सिंह, मंदीप सिंह, रमनदीप सिंह, निक्किन थिमय्या भारत की फारवर्ड पंक्ति में हैं.

2016 रियो ओलंपिक में कुछ ही महीने का समय रह गया है, सुल्तान अजलन शाह कप टीम की तैयारियों के लिये बेहतरीन पैमाना होगा.

सरदार सिंह ने कहा, ‘‘भारत का सुल्तान अजलन शाह कप में रिकार्ड अच्छा है और हम इसे कायम रखना चाहेंगे. ओलंपिक वर्ष होने के नाते यह टूर्नामेंट काफी अहमियत रखता है क्योंकि इससे हमने पता चलेगा कि हम कहां हैं. आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान तथा मेजबान मलेशिया जैसी टीमों के खिलाफ हमें कडी प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. यह हमारे लिये नयी चीजें और नये संयोजन आजमाने का अच्छा मौका मिलेगा. ”

टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए भारतीय पुरुष टीम इस समय ट्रेनिंग शिविर में हैं जो बेंगलूर के साई सेंटर में सात मार्च से शुरु हुआ था. भारत का सुल्तान अजलन शाह कप में सफर शानदार रहा है. उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पांच बार 1985, 1991, 1995, 2009 और 2010 में खिताब जीता है जबकि छह मौकों पर कांस्य पदक और एक बार 2008 में रजत पदक हासिल किया. टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : हरजोत सिंह, आकाश अनील चिकटे डिफेंडर : रुपिंदर पाल सिंह, जसजीत सिंह कुलार, कोठाजीत सिंह, सुरेंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह मिडफील्डर : दानिश मुज्तबा, चिंगलेनसाना सिंह, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, एस के उथप्पा, हरजीत सिंह फारवर्ड : तलविंदर सिंह, मंदीप सिंह, एस वी सुनील, रमनदीप सिंह, निक्किन थिमय्या.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola