सुल्तान अजलन शाह कप के लिए हॉकी इंडिया का चयन, सरदार सिंह को कमान

नयी दिल्ली : हाकी इंडिया ने मलेशिया में छह से 16 अप्रैल तक मलेशिया के इपोह में होने वाले सुल्तान अजलन शाह कप के 25वें चरण में भाग लेने के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुवाई सरदार सिंह करेंगे. भारत के अलावा न्यूजीलैंड, 2012 ओलंपिक कांस्य पदकधरी आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जापान, कनाडा […]
नयी दिल्ली : हाकी इंडिया ने मलेशिया में छह से 16 अप्रैल तक मलेशिया के इपोह में होने वाले सुल्तान अजलन शाह कप के 25वें चरण में भाग लेने के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुवाई सरदार सिंह करेंगे. भारत के अलावा न्यूजीलैंड, 2012 ओलंपिक कांस्य पदकधरी आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जापान, कनाडा और मेजबान मलेशिया इस सालाना टूर्नामेंट में भाग लेंगे. सरदार सिंह टीम कप्तान जबकि एस सुनील उप कप्तान होंगे.
इसके अलावा दो गोलकीपर – हरजोत सिंह और आकाश अनील चिकटे – के अलावा टीम में पांच डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह, जसजीत सिंह कुलार, कोठाजीत सिंह, सुरेंदर सिंह और हरमनप्रीत सिंह हैं. मिडफील्ड में सरदार अगुवाई करेंगे जिसमें दानिश मुज्तबा, चिंगलेनसाना सिंह, मनप्रीत सिंह, एस के उथप्पा और हरजीत सिंह उनके सहायक होंगे. सुनील, तलविंदर सिंह, मंदीप सिंह, रमनदीप सिंह, निक्किन थिमय्या भारत की फारवर्ड पंक्ति में हैं.
2016 रियो ओलंपिक में कुछ ही महीने का समय रह गया है, सुल्तान अजलन शाह कप टीम की तैयारियों के लिये बेहतरीन पैमाना होगा.
सरदार सिंह ने कहा, ‘‘भारत का सुल्तान अजलन शाह कप में रिकार्ड अच्छा है और हम इसे कायम रखना चाहेंगे. ओलंपिक वर्ष होने के नाते यह टूर्नामेंट काफी अहमियत रखता है क्योंकि इससे हमने पता चलेगा कि हम कहां हैं. आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान तथा मेजबान मलेशिया जैसी टीमों के खिलाफ हमें कडी प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. यह हमारे लिये नयी चीजें और नये संयोजन आजमाने का अच्छा मौका मिलेगा. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










