भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्काटलैंड को 3-0 से हराया

Published at :02 Mar 2016 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्काटलैंड को 3-0 से हराया

स्टेलेनबाश (दक्षिण अफ्रीका) : पूनम रानी के दो गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दक्षिण अफ्रीका दौर के अंतिम मैच में यहां स्काटलैंड को 3-0 से हराया. भारतीय महिला टीम ने पिछले मैच में जर्मनी के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से उबरते हुए दौरे का अंत जीत के साथ किया. पहले क्वार्टर […]

विज्ञापन

स्टेलेनबाश (दक्षिण अफ्रीका) : पूनम रानी के दो गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दक्षिण अफ्रीका दौर के अंतिम मैच में यहां स्काटलैंड को 3-0 से हराया. भारतीय महिला टीम ने पिछले मैच में जर्मनी के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से उबरते हुए दौरे का अंत जीत के साथ किया. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई हमले किए लेकिन गोल करने में किसी को भी सफलता नहीं मिली.

दौरे पर पहले भी स्काटलैंड को हरा चुकी भारतीय टीम ने इसके बाद दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर पर पूनम के गोल की बदौलत बढ़त बनाई. वंदना कटारिया ने इसके बाद भारत की बढ़त को 2-0 किया. तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी. पूनम ने इसके बाद चौथे क्वार्टर में एक और गोल दागकर भारत की 3-0 से जीत सुनिश्चित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola