सानिया - हिंगिस का अजेय अभियान जारी, लगातार 41 मैच जीता

Published at :24 Feb 2016 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया - हिंगिस का अजेय अभियान जारी, लगातार 41 मैच जीता

दोहा : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस ने डब्ल्यूटीए कतर ओपन में चीन की यि फान शू और सेसेइ झेंग को तीन सेटों में हरा दिया जिससे उनका अजेय अभियान 41 मैचों का हो गया है. शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और हिंगिस ने एक घंटे 24 मिनट तक चले मैच […]

विज्ञापन

दोहा : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस ने डब्ल्यूटीए कतर ओपन में चीन की यि फान शू और सेसेइ झेंग को तीन सेटों में हरा दिया जिससे उनका अजेय अभियान 41 मैचों का हो गया है. शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और हिंगिस ने एक घंटे 24 मिनट तक चले मैच में 6 – 4, 4 – 6, 10 – 4 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

उन्हें पहले दौर में बाय मिला था. दोनों ने इस साल चार खिताब जीते जिससे उनके कुल 13 खिताब हो गये हैं.दोनों ने ब्रिसबेन और सिडनी में खिताब जीता था. इसके बाद आस्ट्रेलियाई ओपन में ग्रैंडस्लैम की हैट्रिक पूरी की. दोनों ने इस महीने की शुरुआत में सेंट पीट्सबर्ग लेडीज खिताब जीता. सानिया ने टूर्नामेंट से पहले डीपीएस माडर्न इंडियन स्कूल जाकर बच्चों से बात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola