दिल्ली के फुटबॉलर प्रणव को ऑस्ट्रेलिया में खेलने की पेशकश

नयी दिल्ली : दिल्ली के फुटबॉलर प्रणव कोटरा को ऑस्ट्रेलिया के क्लब कोव एफसी की ओर से खेलने की पेशकश मिली है. यह क्लब दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई राज्य लीग में खेलता है. उन्नीस साल के गोलकीपर प्रणव दिल्ली लीग में हिंदुस्तान एफसी का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ ने हिंदुस्तान एफसी को लिखे पत्र में […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के फुटबॉलर प्रणव कोटरा को ऑस्ट्रेलिया के क्लब कोव एफसी की ओर से खेलने की पेशकश मिली है. यह क्लब दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई राज्य लीग में खेलता है. उन्नीस साल के गोलकीपर प्रणव दिल्ली लीग में हिंदुस्तान एफसी का प्रतिनिधित्व करते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ ने हिंदुस्तान एफसी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल महासंघ फीफा के नियमों के तहत संबंधित एमेच्योर खिलाड़ी (कोटरा) के लिए अंतरराष्ट्रीय स्थानांतरण प्रमाण पत्र (आईटीसी) के लिए आग्रह करता है.” प्रणव दिल्ली में हुई अंडर 19 आईलीग में हिस्सा लेने वाली टीम के सदस्य थे जिसने 2015 में पुणे में होने वाले अंतिम राउंड के लिए क्वालीफाई किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




